COLLEGE CODE : 261013
UDISE CODE : 09201910704



Sports Council


खेलकूद -:-


राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली शासन द्वारा जनपदीय क्रीडा विद्यालय के रूप में नामित है, जिसमे एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वालीवाल, हैंडबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन जनपद तथा मंडल स्तर पर होता है| क्रीडा प्रभारी श्री नईम अहमद के नेतृत्व में विद्यालय के तमाम खिलाडी विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होते रहे है|

सुविधाएँ -:-
1- विशाल खेल मैदान|
2- खेल के उपकरण|
3- विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन|
4- प्रतिवर्ष विद्यालय स्तर की किसी न किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन|
5- प्रतिवर्ष विद्यालय के कुछ छात्र टीम के लिए चयन किये जाते रहे है|
6- खिलाड़ियों का चयन योग्यता तथा वरिष्ठता को ध्यान में रखकर किया जाता है|
खेल परिषद् -:-
1- क्रीडा प्रभारी - श्री नईम अहमद

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) -:-


राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यालय में सन 2003 से संचालित है, जिसमे कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी प्रतिभाग करते है | इस योजना में कार्यक्रम अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवक (VOLUNTEER) प्रत्येक वर्ष कम से कम चार एक दिवसीय नियमित शिविर (ONE DAY CAMP) तथा दो वर्ष में कम से कम एक सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन/रात) में प्रतिभाग करते है| दो वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थी को प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है, जिसका छात्रों को उच्च शिक्षा तथा तथा व्यावसायिक कोर्स (PROFESSIONAL COURSE) में प्रवेश के लिए भारांक (WEIGHTAGE) प्रदान किये जाते है|


राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) परिषद् -:-
1- कार्यक्रम अधिकारी - श्री सत्यवीर सिंह

नेशनल कैडेट कोर (NCC) -:-


नेशनल कैडेट कोर (जूनियर वर्ग में) सन 1950 से संचालित है, जिसमे विद्यालय के कक्षा 8, 9 व 10 के छात्र पशिक्षण प्राप्त करते है| प्रमाण पत्र से कैडेट आगे की कक्षाओं में प्रवेश में भारांक (WEIGHTAGE) प्राप्त करते है| इसमें प्रभारी श्री ख़ुशी राम जी के नेतृत्व में कॉलेज की एन.सी.सी. को एक विशिस्ट पहचान मिली है|


नेशनल कैडेट कोर (NCC) परिषद् -:-
1- नेशनल कैडेट कोर (NCC) प्रभारी - श्री ख़ुशी राम


पत्रिका प्रकाशन -:-


विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘वाणी’ का प्रकाशन प्रति वर्ष होता है, जिसके माध्यम से छात्रों को अपनी लेखन क्षमता प्रकट करने का अवसर प्राप्त होता है|